-फोटो 68 : कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून। स्रोत कार्या
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि हरियाणा की जनता को गुमराह करके चुनाव में विकास व लाभकारी योजनाओं के झूठे सुनहरे सपने दिखाकर सरकार बनाने वाली भाजपा अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में झूठी घोषणाएं करके फिर से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है मगर दिल्ली की जनता भाजपा के झूठ के बहकावे में नहीं आएगी। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बहादुरगढ़ में आए दिन हो रही हत्याएं, चोरी, छीना-झपटी की वारदातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का काम करें क्योंकि इस तरह की घटनाओं से आमजन के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है।