फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी में पशुपालकों के लिए अतिरिक्त देखभाल की एडवाइजरी जारी

Wed, 17 Jan 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सर्दी में पशु पालन विभाग की ओर से पशुपालकों के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। पशु चिकित्सक संदीप सिंह ने बताया कि पशुओं को सर्दी बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं ताकि पशुओं को सर्दी न लग सके। धूप निकलने के बाद ही पशुओं को बाड़े से बाहर निकालें और पीने के लिए गर्म पानी दें। दुधारू पशुओं के साथ छोटे कटड़ों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही चारों तरफ कोहरे की चादर छाई रही। इससे दस मीटर की दृश्यता भी नहीं रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए जबकि बड़े वाहन चालकों ने खुली जगह में वाहनों को खड़ा कर धुंध हटने का इंतजार किया। सुबह घना कोहरा छाने से लोग घरों में दुबके रहे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।


बच्चे और बुजर्गों को अधिक देखभाल की जरूरत
सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखना होगा। इन्हें बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दमा रोगियों को सुबह सैर से बचना होगा। खांसी-जुखाम होने से चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. प्रवीन कुमार, एसएमओ, बादली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें