फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एडीएस ग्रुप की टी-10 क्रिकेट रोलिंग ट्रॉफी प्रतियोगिता 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एडीएस ग्रुप पहली बार टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। 10 मार्च को शहर के नजफगढ़ रोड सेक्टर-9 स्थित गुलिया क्रिकेट एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में एडीएस ग्रुप की आठ टीमें, मूनवॉक ब्लास्टर्स, एपिसोड रेंजर्स, कलेंटर रिबेल्स, रॉयल ग्रीन डोमिनेटर्स, द जनरेशन यूनिकॉर्न, इम्पेक्ट टाईटंस, वुडनोट वॉरियर्स और इनऐट दा राईजिंग भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सभी आठ टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। पहला मुकाबला मूनवॉक ब्लास्टर्स और द जनरेशन यूनिकॉर्न के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। एक दिन की प्रतियोगिता में दोनों पूलों से विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शाम को खेला जाएगा। एडीएस ग्रुप के सीनियर मैनेजर एचआर, आईआर एंड एडमिन यशवीर सिंह कादियान ने बताया कि पहली बार कंपनी के कर्मचारियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ कार्यशैली में एकरूपता और गुणवत्ता लाने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। 10-10 ओवर के मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमों के हिसाब से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का स्कोरबोर्ड ऑनलाईन क्रिकहीरोज एप पर लाईव उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें