बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 9वीं रैंक हासिल करने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल व 129वीं रैंक हासिल करने वाले अभिलाष सुंदरम के सम्मान में आयोजित समारोह में पहुंच कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हरियाणा का नाम देश में रोशन किया है। यह दोनों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। अभिलाष सुंदरम व आदित्य विक्रम अग्रवाल की उपलब्धि में उनके परिवार, उनके माता-पिता, सहपाठियों का भी पूरा योगदान रहा है। आज की युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुड़ जाना चाहिए।