फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिरिक्त निदेशक ने विभिन्न आईटीआई का किया का निरीक्षण

Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp05- आईटीआई का निरीक्षण करते हुए सहायक निदेशक डॉ सुमित सहरावत। स्रोत-प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय आईटीआई में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि मंगलवार को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुमित सहरावत ने जिला के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त निदेशक ने राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा, महिला आईटीआई गुढ़ा, राजकीय आईटीआई खुड्डन का दौरा किया व साफ-सफाई व्यवस्था व विभिन्न व्यवसायों की वर्कशॉप का निरीक्षण किया। जिला नोडल अधिकारी ने संस्थान में सेवा पखवाड़े की सभी गतिविधियों की प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। निरीक्षण उपरांत अतिरिक्त निदेशक ने संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें