-फोटो 60 : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पहुंची शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक हरप्रीत कौर। स
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक हरप्रीत कौर ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण, प्राचार्य मंजू रानी, उपप्राचार्य ऋषि सहरावत, प्रवक्ता सुशीला, कर्मवीर तहलान, रविंद्र, डीपीई विजय छिल्लर तथा अन्य ने स्वागत किया। निदेशक हरप्रीत कौर ने स्टाफ के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रिया से संबंधित वार्षिक कैलेंडर सत्र के प्रारंभ से ही तैयार किया जाए। विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिलाते हुए कक्षा की कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया तथा अधिक से अधिक कमरे तैयार करवाने के लिए कहा गया। प्रवक्ता सीमा खत्री ने तकनीकी ज्ञान में अभिवृद्धि के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया।