फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दमकलकर्मी बिना वर्दी मिले तो होगी कार्रवाई

Fri, 14 Jun 2024 06:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दमकल विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी शुक्रवार से बगैर वर्दी में नजर नहीं आएगा। यदि वह बिना वर्दी मिलता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से वीरवार को दमकल कर्मियों और अधिकारियों को वर्दी पहनने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इसकी पुष्टि बहादुरगढ़ के दमकल विभाग के फायर अधिकारी पंकज कुमार ने की है। जब कोई आगजनी की घटना होती है तो दमकल विभाग के कर्मचारी बिना वर्दी के ही कार्य करने में जुट जाते हैं। इससे आमजन को यह आभास ही नहीं होता कि कौन दमकल कर्मी है और कौन अधिकारी और कौन आम व्यक्ति। इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी में रहने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश वीरवार को दिए गए और शुक्रवार से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें