07jjrp01- ढाबा संचालकों को नोटिस देते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। हाईवे और मुख्य सड़कों पर स्थित ढाबों के पास की जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 ढाबा संचालकों, चाय की दुकान व टायर पंचर की दुकान के मालिकों को 168 बीएस के तहत नोटिस जारी किए। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि कई ढाबों के बाहर भारी वाहन और अन्य गाड़ियां सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी की जा रही थीं जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान को भी खतरा हो रहा था। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा झज्जर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।