23jjrp03- लघु सचिवालय में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के जुडे़ सदस्य। संवाद
झज्जर। विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक लोगों ने शहर में गलत तरीके से रह रहे प्रवासी बांग्लादेशी व रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लक्की, दीपांशु, तरुण, तनुज, हिमांशु ने कहा कि शहर में अज्ञात बांग्लादेशी व रोहिंग्या बिना किसी आईडी प्रूफ के रह रहे हैं। उनका कोई अता-पता नहीं है जिससे जिले में किसी भी घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि इनकी जांच करवाई जाए।