फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री गांधी स्मृति और दर्शन सम्मान से सम्मानित

Sat, 24 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : एसीपी डॉ प्रदीप खत्री को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति सम्मान से सम्मानित करते हुए सं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री को राजघाट में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा सम्मानित किया गया है। वीरता पुरस्कार से सम्मानित बहादुरगढ़ के एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री का अभिनंदन भी हुआ। गांधी स्मारक एवं दर्शन समिति के निदेशक संजीत कुमार ने साहस, वीरता के लिए उनको गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. प्रदीप खत्री ने गांधी दर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा आदि आदर्शों को अपने जीवन व सेवा कार्यों में आत्मसात करना उनका निरंतर प्रयास रहा है। उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताया। विदित रहे कि एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री इससे पूर्व ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड, राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक तथा भारत गौरव अवाॅर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें