बहादुरगढ़। आसौदा थाना पुलिस ने गांव रोहद से एक युवक को नशीले इंजेक्शन का अवैध धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
आसौदा थाना पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को बलवाज गांव रोहद में धानक चौपाल के पास नशीले इंजेक्शन व दवाइयां बेचने की फिराक में खड़ा है। इस गुप्त सूचना पर यकीन कर थाने में पुलिस की रेडिंग पार्टी तैयार की गई। पुलिस टीम के कहे अनुसार मुखबिर रोहद में धानक चौपाल के पास नजदीक पहुंचा। जहां से उसने एक लड़के की तरफ इशारा करके बतलाया कि नशीली दवाओं का धंधा करने वाली यह बलराज है।
पुलिस ने उसको काबू करके कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे दो पत्तों में 10 इंजेक्शन मिले। नशे के आदी कई लोग इस इंजेक्शन का नशे के लिए दुरुपयोग करते हैं। थाना प्रभारी जसवीर के अनुसार, बरामद इंजेक्शन के बारे में बलराज से आवश्यक लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।