झज्जर। पुलिस की टीम ने एक आरोपी को क्रशर, रोड़ी, सीमेंट को मिलाने में उपयोग की जाने वाली मिक्सचर मशीन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी डीघल ने बताया कि मिक्सचर मशीन चोरी के मामले में चौकी में तैनात मुख्य सिपाही हरीश कुमार नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एक आरोपी को रफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अशोक उर्फ काले निवासी गांव डीघल जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने मिक्सचर मशीन चोरी की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। संवाद