फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिर से बैटरी चोरी करने का आरोपी काबू

Sun, 28 Jan 2024 06:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जसवीर ने बताया कि सुखबीर गांव गोच्छी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपने खेत में लकडिया रोड पर बाबा पृथ्वी दास का मंदिर है। 23 जनवरी को वह अपने निजी काम से मंदिर से गांव वाले घर चला गया था।अगली सुबह मंदिर में गया तो रसोई में रखे इनवर्टर की दो बैटरी नहीं मिली। थाना बेरी में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए था एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी पलडा जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उपरोक्त आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल पर जाकर उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बैटरी को चोरी करके उसने अपने दूसरे साथी के साथ खेतों में बने कमरे में रख दी थी, जिसे आरोपी सोनू की निशानदेही पर पुलिस पार्टी ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें