फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस वारदात के बाद पीड़िता के अन्य परिजन स्तब्ध हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश मूल का एक परिवार सेक्टर-6 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। इस परिवार की करीब 16 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने लड़की को तलाश लिया था। लड़की ने घर से भागने की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता करीब ढाई साल से उसका शोषण कर रहा है। गत 20 फरवरी को भी उसने गलत हरकत की। जिस वजह से वह घर नहीं गई। इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर लिया था। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें