फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। गांव राजपुर निवासी अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया। हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक अंकित की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बने हुए हैं। वहीं, परिजन अंकित की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अंकित के खिलाफ गन्नौर थाना में नाबालिग लड़की को लेकर जाने का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस हर पहलू से एंगल खंगाल रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके लिए टीम बनाकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें