बेरी। बेरी में गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास शादी में आए एक लड़के को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी निवासी महेश ने शिकायत देते हुए बताया था कि 10 मई को उसका लड़का साहिल उसके भतीजे अमित की शादी में बेरी गांव में आए हुए थे।जब वे बेरी में गोच्छी रोड पर जाट धर्मशाला के पास पहुंचे तो दो लड़के बाइक से आए। दोनों लड़के साहिल की कार के पास आकर रुक गए और साहिल से कुछ पूछने लगे। इसी दौरान एक लड़के ने साहिल को गोली मार दी और दोनों लड़के वहां से भाग गए। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले में एक ओर आरोपी हर्ष हर्ष निवासी गोच्छी को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।