झज्जर। महिला ने प्लॉट का इकरारनामा करवा कर 10 लाख दस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दमदमा मोहल्ला निवासी राजवंती ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा है कि संतोष निवासी गांव बीड छुछकवास हाल डॉ. सुखदेव वाली गली रहणिया रोड झज्जर ने बताया कि पिंकी निवासी भट्टी गेट झज्जर ने अपना एक प्लॉट जिसमें दो कमरे बने हुए थे, दिखाकर 30 अक्तूबर 2017 को एक फुल पेमेंट इकरारनामा लिखवाया था। उसने प्लॉट बेचने के बदले 10 लाख 10 हजार रुपये लिए थे। 28 जनवरी 2021 को पता चला कि संतोष उस प्लाट की मालिक ही नहीं थी, क्योंकि प्लॉट सरकार की ओर से 13 जुलाई 2012 को अधिग्रहीत हो चुका है व इसका मुआवजा भी वे ले चुके हैं।
वर्जन
पुलिस अधीक्षक आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भूमि का रिकार्ड लेकर जांच की जाएगी।
- जय भगवान, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।