फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अगुवा कर मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप, दो पर केस दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने, रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

कासनी निवासी प्रदीप ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 20 सितंबर को उसके पास मोनी का फोन आया। उसने अपने शराब के ठेके की उधार के हिसाब के लिए उसने अपने ऑफिस में बुलाया। वह उसके आफिस के बाहर पहुंचा और उसे दस हजार रुपये ले जाने के लिए फोन किया। मोनी से उसे अंदर बुला लिया। उसके आफिस के अंदर 10-12 आदमी बैठे थे। अंदर जाते ही उन्होंने उसकी गाड़ी की चाबी और मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। उक्त लोग उसकी गाड़ी को अपने ठेके पर ले जा गए और उसमें शराब, सूल्फा रखकर लाए और उसकी वीडियो बनाई। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द भी बोले और पेशाब पिलाने की कोशिश की और उसे बुरी तरह पीटा। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बंदूक लगाकर कई कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए और जबरदस्ती हर चीज की हां भरवाई। उन्होंने बोला कि 5 लाख रुपये दे और चला जा। देर रात को उसका भाई ढूंढता हुआ पहुंच गया। आरोपियों ने उसके भाई का फोन भी ले लिया और उसको भी धमकी दी। उसके भाई ने डर से पैसों के लिए हां भर ली। आरोपियों ने उसके भाई से 2 लाख रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा और धमकी दी कि अगर पुलिस में फोन किया तो हमें पता चल जाएगा और घर पर आकर दोनों भाईयों को गोली मार देंगे। पुलिस ने शिकायत पर माेनी, युद्धवीर को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें