फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फाइनेंसर से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छिकारा चौक पावर हाउस के पास शनिवार रात एक फाइनेंसर के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश में उनके साथ मारपीट की गई है। लाइनपार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसौदा टोडरान निवासी सन्नी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी और फाइनेंस का काम करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने काम से छिकारा चौक पावर हाउस बहादुरगढ़ आए हुए थे। आरोप है कि शनिवार रात को तीन-चार महीने पहले कहासुनी करने वाले बहादुरगढ़ के युवक ने साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। उन पर डंडों से वार किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें