बहादुरगढ़। सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी में शिकायत दी है। एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार सेक्टर-9 निवासी संजीव गर्ग ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तीन व्यक्ति उनके घर पहुंचे। इनमें से वह केवल एक व्यक्ति को जानते हैं, जबकि दो लोग उनके लिए पूरी तरह अज्ञात थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। संजीव का कहना है कि घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई और उसका हाथ पकड़कर गलत व्यवहार किया गया।