झज्जर। बेरी-कलानोर रोड पर जेएलएन नहर पर कुछ लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करने आए अंकित शेरसा के ममेरा भाई सहित 6 लोगों को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया।
अदालत के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब जेल में बंद था। इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। एसटीएफ बहादुरगढ़ जल्द ही पंजाब जेल में बंद अंकित शेरसा और उसके साथ दीपक मुंडी को भी प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है ताकि आगामी पूछताछ की जा सके। एसटीएफ बहादुरगढ़ ने सूचना पर रेड पार्टी तैयार की। मौके पर कार और बाइक खड़ी थी। एसटीएफ ने हथियार सहित कार से अरुण, प्रवीण, आशीष, शिवकुमार को पकड़ा। इसके बाद मोटरसाइकिल के पास राहुल से पूछताछ की। अरुण उर्फ बिल्ली ने बताया कि अंकित शेरसा उसके मामा का लड़का है, जो पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के हत्याकांड में शामिल रहा हैं। दीपक मुंडी इस हत्याकांड में पंजाब की जेल में बंद है। दोनों ने ही उनसे संपर्क कर हथियार लेकर आगे सप्लाई करने को बोला था।