झज्जर। पुलिस की एक टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस चौकी छुछकवास में तैनात मुख्य सिपाही श्रीकृष्ण की टीम ने चौकी के एरिया से आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुधीर निवासी भालगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। संवाद