फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए झज्जर प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सीआईए की एक टीम थाना साल्हावास इलाका के मुबारक पुर चौक के पास गश्त पर तैनात थी। गश्त पर तैनात पुलिस टीम को सामने देखकर एक व्यक्ति संदेहजनक हालात में वापस भागने लगा। उसे टीम द्वारा शक की बिनाह पर पीछा करके काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम उदयभान निवासी गांव गुड़ियानी जिला रेवाड़ी बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को सोमवार को अदालत झज्जर में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें