फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना झज्जर के एरिया में गश्त पर तैनात थी। टीम रोहतक झज्जर रोड़ पर गांव बिरधाना मोड़ के पास पर गश्त पर तैनात थी तो दूर से एक युवक आता दिखाई दिया। सामने गश्त पर तैनात पुलिस टीम को देख कर युवक भागने लगा तो पीछा करके पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को काबू किया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान सुंदर निवासी गांव सुरेहती जिला झज्जर के तौर पर की गई। शक के आधार पर काबू किये गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। सीआईए प्रभारी झज्जर ने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें