फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसोदा थाना क्षेत्र से सीआईए-1 पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल समेत काबू किया है। उसके खिलाफ आसोदा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन में तैनात मुख्य सिपाही राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा थाना आसोदा के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरेंद्र निवासी गांव रोहद के तौर पर हुई।
विज्ञापन

270 ग्राम गांजा के साथ आरोपी काबू
बादली में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ के साथ बादली से काबू किया है। उसके पास से 270 ग्राम गंजा बरामद किया गया। सेल के झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नारकोटिक सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बादली एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को बादली के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास 270 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी की पहचान अशोक निवासी बादली के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें