फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने की वारदात में वांछित दो आरोपियों को झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। खेत में पानी लगाने के विवाद पर हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर गांव मातनहेल निवासी दो व्यक्तियों पर कुल्हाड़ी, जेली व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। बीती 6 जून की रात को हुई जान से मारने की नियत से हमला करने की वारदात में वांछित दो आरोपियों को पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल की टीम द्वारा चौकी एरिया से गिरफ्तार किया गया। जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात के संबंध में दीपक निवासी गांव मातनहेल की शिकायत पर थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल उप निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमित कुमार तथा राजबीर दोनों निवासी गांव मातनहेल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें