झज्जर। ज्वेलर्स दुकान संचालक महिला को बातों में उलझाकर दो जोड़ी सोने के टाप्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि झज्जर निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 13 दिसंबर 2023 को एक व्यक्ति ने दुकान से दो जोड़ी टॉपस व एक ओम चुरा लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त वारदात में शामिल आरोपी आज दिल्ली से झज्जर आ रहा है, जिस सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने आंबेडकर चौक झज्जर पर मोटरसाइकिल उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने चुराए गए आभूषणों को बेच दिया है और उनसे मिले पैसों में से 20 हजार रुपये पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही से बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद