फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
इस कैंटर का चालक था रोहताश। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
आसौदा में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय रोहताश निवासी करनाल के रूप में हुई है। रोहताश आयशर कैंटर चलाता था। वह शनिवार की सुबह कुंडली की ओर से पलवल की तरफ जा रहा था। सुबह धुंध ज्यादा थी। करीब साढ़े सात बजे वह आसौदा में रुका और शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया और कैंटर से टकरा गया। टक्कर लगते ही रोहताश का सिर शीशे से टकराया और वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद रोहताश को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें