फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर चलती कार में लगी कार

विज्ञापन
---फोटो 3 : इस कार में सवार था आफिसर का परिवार। - - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बाईपास पर बुधवार की सुबह चलती कार में आग लग गई। कार में सवार वारंट ऑफिसर ने शीशे तोड़कर समय रहते अपने परिवार को बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दरअसल, एयरफोर्स के वारंट ऑफिसर राजेंद्र अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर दिल्ली के बक्करवाला से बेरी के लिए चले थे। गाड़ी में उनकी पत्नी, बेटी व साली सवार थी। जब वे बहादुरगढ़ बाईपास पर पहुंचे तो गाड़ी से धुआं निकलने लगा। राजेंद्र ने खिड़की व शीशे खोलने का प्रयास किया, मगर सभी जाम हो गए। राजेंद्र शीशा तोड़कर बाहर निकला और अपने परिवार को तुरंत बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग और अधिक भड़क गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, एयर फोर्स में वारंट आफिसर राजेंद्र फिलहाल त्रिवेंद्रम में तैनात हैं। इन दिनों छुट्टियों पर वह अपने घर आए हुए हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी और साली के घुटनों का इलाज करवाने के लिए बेरी जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। उनकी होंडा सिटी कार 2007 मॉडल है और उसमें सीएनजी लगी हुई थी। आग लगते ही राजेंद्र ने सीएनजी गैस सिलिंडर बंद कर दिया। गाड़ी में आग लगने के कारण कुछ देर तक दिल्ली रोहतक बाईपास पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें