25jjrp15- कबलाना गांव में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते साधु संत। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। गांव कबलाना में 29 और 30 नवंबर को सबसे बड़ा आठमान 56 भोग भंडारा धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में देश–विदेश से श्रद्धालु आएंगे। बाबा कुलदीप नाथ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और अलवर से सांसद बालक पहुंचेंगे। बाबा गोरखनाथजी के धूने पर आयोजन बाबा पालनाथ के शिष्य, 12 के महंत बाबा कृष्णनाथ की अगुवाई में संपन्न होगा। इस अवसर पर बाबा कृष्णनाथ अपने गुरु बाबा पालनाथ की पवित्र मूर्ति स्थापना भी करेंगे।