झज्जर के आबेंडकर चौक पर महिला पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी
झज्जर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विनेश फोगाट के समर्थन में आंबेडर चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मसले पर सरकार के रवैये की आलोचना की।
झज्जर में पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि विनेश फोगाट मामले को सरकार ने पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना तरीके से संभाला। इससे पता चलता कि बीजेपी हरियाणा के लोगों से नफरत करती है। जब हरियाणा की बेटी विनेश देश के लिए गोल्ड मेडल के लिए बढ़ रही थी तो लोग सिल्वर मेडल जीतने की बधाइयां दे रहे थे, लेकिन मोदी की तरफ से कोई बधाई का संदेश नहीं आया। न ही हरियाणा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं का कोई संदेश नहीं आया। 100 करोड़ लोगों के देश को 100 ग्राम की साजिश में उलझा दिया गया। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव सुरेंद्र नागल, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन दलाल, लोकसभा उपाध्यक्ष कुलदीप छिकारा, जिला सह सचिव जोगेंद्र तंवर, ओबीसी जिला अध्यक्ष मुंशी राम सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश प्रजापति, नरेश, दीपक,सोनू मौजूद रहे।्