फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोर्ट के फैसले के बाद आप नेताओं में खुशी

विज्ञापन
28jjrp08-कोर्ट के फैलने पर खुशी जाहिर करते आप नेता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि भाजपा के कथित तौर पर गढ़े गए शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर दर्ज केस में अदालत के फैसले के बाद सत्य की जीत हुई है। आप नेताओं ने ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की और लड्डू बांटे। प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग की साजिश अब उजागर हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मौके पर महिला जिला अध्यक्ष अभिता द्विजा, युवा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, रजय कुमार, धर्मेंद्र पांचाल, शैलेश कांगड़ा, नरेश वाल्मीकि, शिवकुमार, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें