फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर पाटौदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रोहित निवासी पाटौदा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रोहित घरों में रंग रोगन व सफेदी करने का काम करता था। वीरवार शाम वह पैदल काम से घर लौट रहा था। परिजनों को इसकी सूचना सुबह पुलिस के माध्यम से मिली। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जांच अधिकारी एचसी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पाटौदा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता राजकुमार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें