बहादुरगढ़। शहर के एक निजी अस्प्ताल की महिला डॉक्टर के साथ ठगी की वारदात हुई है। अज्ञात शख्स ने उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. प्रियंका का कहना है कि वह रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक अस्प्ताल में आरएमओ हैं। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे। इसके बाद वह तुरंत रेलवे रोड स्थित पीएनबी में गई। वहां पता चला कि खाते से तीन लाख रुपये निकले हैं और यह रकम एचडीएफसी के एक खाते में गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।