-फोटो 62 : नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह जून।
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव जसौर खेड़ी में 10 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण होगा। यह कार्य विधायक आदर्श विकास योजना के तहत होगा। कार्य का शुभारंभ विधायक राजेंद्र सिंह जून ने शुक्रवार को गांव में नारियल फोड़कर किया।
विधायक ने बताया कि यह गली 9 लाख 96 हजार रुपये की धनराशि से बनेगी। गांव में लड़कियों वाले स्कूल वाली गली बनेगी। जून ने संबंधित ठेकेदार को कहा कि गली के निर्माण कार्य में मेटेरियल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्राम सरपंच व ग्रामीणों से भी कहा कि गली के निर्माण कार्य पर अपनी नजर रखें। इस मौके पर सरपंच वीरेंद्र, माडू प्रधान, प्रमोद, जय सिंह, प्रेम, नीरज, दीपक, जेना प्रधान, मास्टर बलबीर मौजूद रहे।