09jjrp10- राजकीय महाविद्यालय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते मातनहेल के विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में डॉ. भूपेंद्र सुहाग ने स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास कराया। डॉ. पिंकी रानी के नेतृत्व में गांव मातनहेल में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का संदेश देना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिगरेट, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान को प्रस्तुत किया। अवसर पर प्रोफेसर राजबीर सिंह जाखड़, डाॅ. प्रियंका, डाॅ. ओमपति, कुमारी सोनू रानी व प्रविंद्र ढिल्लों उपस्थित रहे।