फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज लगेगा सेवा सेतु कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैंप में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फौगाट ने बताया कि वीरवार 1 अक्तूबर को गांव रोहद, 3 अक्तूबर को ब्लॉक बेरी, 5 अक्तूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्तूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व गांव खानपुर खुर्द, 7 अक्तूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्तूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को गांव मातनहेल व गांव पाटोदा, 10 अक्तूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्तूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्तूबर को गांव खुड्डन में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें