नारनौल। मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट की ओर से आयोजित 77वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वर्ष 1950 से आयोजित हो रही रामलीला में अत्रि मिलन, गुरु-चेला संवाद, भरत द्वारा भगवान राम की चरण पादुकाएं सिर पर रखकर लाने और विराट वध की लीलाओं का मंचन किया गया। राजा दशरथ द्वारा राम, लक्ष्मण और सीता को वापस अयोध्या लाने के लिए मंत्री से निवेदन करने का प्रसंग भी भावुक रहा। डॉ. मनोज वर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।