फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवनियुक्त न्यायाधीशों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित

Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp03- झज्जर। स्वागत कार्यक्रम में संबो​धित करते हुए न्यायधीश अजय तेवतिया। स्रोत- आयो​जक
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन में शनिवार को नवनियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोना सिंह, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट प्रवीन कुमार लाल व सिविल जज मीनू के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया सभी न्यायाधीशों की टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अजय तेवतिया को श्रीश्याम फूल भारद्वाज, बार एसोसिएशन झज्जर के अध्यक्ष दीपक गोयल और पूरी बार कार्यकारिणी की तरफ से फूलों का बुक्का देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जज सुखप्रीत सिंह को अधिवक्ता ऋषि शर्मा, जज मोना सिंह को अधिवक्ता नवनीता, जज प्रवीन कुमार लाल को अधिवक्ता दीपक वर्मा व जज मीनू को अधिवक्ता प्रीति कादयान ने पूरी बार की कार्यकारिणी के साथ बुक्का देकर स्वागत व सम्मानित किया। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए झज्जर न्यायालय में नवनियुक्त न्यायाधीशों के यहां स्थानांतरण पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी नवनियुक्त न्यायाधीशों और जिला न्यायाधीश अजय तेवतिया ने संबोधित करते हुए बार बेंच के संबंधों को अच्छा कायम रखने का विश्वास जताया। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्मबीर सिवाच, सचिव दीपक खत्री, सह-सचिव राहुल गुलिया, कोषाध्यक्ष सुमित नारा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें