फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मंदिर तक निकाली यात्रा

विज्ञापन
14jjrp34- शहर से निकाली जा रही यात्रा। स्रोत : आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को सिद्ध बाबा कांशी गिरि मंदिर से बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर तक सातवीं पैदल यात्रा निकाली गई। मंदिर बाबा कांशी गिरि सेवा समिति के प्रधान सुधांशु हंस के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की ज्योत जलाकर यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

यात्रा हनुमान मंदिर, डायमंड चौक, सुभाष मार्केट, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड और छिक्कारा चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर बेरी पहुंची।
भजनों और जयकारों के बीच भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां भगवती की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
पंडित पवन कौशिक सहित अनेक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें