झज्जर। खेड़ी खुम्मार गांव में बाथरूम में नहाते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। खेड़ी खुम्मार निवासी 32 वर्षीय प्रवीण वीरवार को घर के बाथरूम में नहा रहा था। इसी दौरान वहां लगी मोटर भी जल रही थी, इससे नहाते समय प्रवीण को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।