फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर की छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। छत से गिरने के कारणों का अभी पता नहीं हो पाया है। पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाद शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान करनाल निवासी 47 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश कुमार छोटूराम नगर में रहता था और एमआईई भाग-1 में स्थित फैक्टरी में प्रिटिंग का काम करता था। रविवार की देर रात वह मकान की छत से नीचे गिर गया। उसका सिर सीवर के ढक्कन पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश अविवाहित था और तीन भाईयों में सबसे छोटा था। राजेश छोटूराम नगर में अकेला रहता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें