फोटो 66 : सेक्टर 6 में खराब स्ट्रीट लाइट।
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। शहर के रिहायशी इलाके में बिजली के खंभे पर लटकते और बेतरतीब फैले तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि खंभे के ऊपर और चारों ओर बिजली व अन्य केबल तारों का जाल बना हुआ है जो न केवल अव्यवस्था दर्शाता है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। हल्की हवा, बारिश या आंधी के दौरान इन तारों के टूटने का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तारों को व्यवस्थित किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।