फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्याम बाबा मंदिर में कराया सांग

विज्ञापन
फोटो-58 : गांव कसार में आयोजित सांग उत्सव में पूर्व विधायक नरेश कौशिक व पंडित लख्मीचंद धर्मशाल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कसार के निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर में आयोजित सांग उत्सव कार्यक्रम में वीरवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य तौर पर शिरकत की। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के पौत्र सुप्रसिद्ध सांगी पंडित विष्ण दत्त व अन्य कलाकारों ने सत्यवान सावित्री का किस्सा सुनाया। सांग को सुनने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व अन्य अतिथियों ने आयोजन समिति सदस्यों को 1 लाख 46 हजार रुपए सहयोग स्वरूप भेंट किए। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने आयोजन कमेटी को अपनी नेक कमाई से 51 हजार रुपए व कलाकारों को 5100 रुपए भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें