08jjrp15- लघु सचिवालय में जिला मत्स्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समिति के सदस्य। स्रोत-समिति
झज्जर। जनवादी महिला समिति ने उपायुक्त कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया और महिलाओं के हक के पक्ष में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त की तरफ से जिला मत्स्य अधिकारी अमरजीत सिंह ने ज्ञापन लिया। जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. जगमति सांगवान ने कहा कि महिला दिवस दुनिया भर की महिलाओं को एक मंच पर आने का सुअवसर है। वर्ष 2026 का थीम अधिकार, न्याय, कार्रवाई सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए मूल भावना को लागू करवाने के लिए संघर्ष की मांग है। धरने को आशा वर्कर राज्य नेत्री अनिता भागलपुरी, पूर्व महिला सरपंच उर्मिला गांगटान, जयपाल गुढ़ा, न्याय संघर्ष समिति कन्कन्वीनर रमेश जाखड़, एसकेएस के जिला उपप्रधान सतीश अहलावत ने भी संबोधित किया। मौके पर सविता, शकुंतला, सतीश अहलावत, बिमला शामिल रहे। संवाद