23jjrp21- भाजपा कार्यालय में आयोजित सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन की बैठक लेते भाजपा जिलाध्यक्ष विका
- फोटो : Samvad
झज्जर। झज्जर विधानसभा क्षेत्र की सीएम विंडो से संबंधित समीक्षा बैठक में जनसमस्याओं की स्थिति, समाधान की प्रगति और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना सरकार व संगठन की प्राथमिकता है। यदि कोई अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता है या लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एमिनेंट पर्सनों ने जिलाध्यक्ष को सीएम विंडो से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और जमीनी स्तर की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर वीरभान, रवींद्र गहलोत, चुन्नी लाल सैनी, सज्जन गुर्जर, बिंद्रन्द्र बिरोड़ उपस्थित रहे।