फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेड़ी जट्ट में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
फोटो 72: शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बादली। खेड़ी जट्ट गांव की आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीलम यादव ने बादली ब्लॉक के पहसोर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में हेल्थ चेक-अप और योग कैंप लगाया। इसमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच की गई और आयुर्वेदिक दवाएं भी बांटी। आयुष योग ट्रेनर हरमेश बंसल ने अलग-अलग बीमारियों को ध्यान में रखते हुए योग करवाया। सर्वाइकल प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद के लिए योगासन करवाए गए। सेशन की शुरुआत हल्के व्यायाम और अनुलोम-विलोम प्राणायाम से हुई जिसके बाद मंडूकासन, पवनमुक्तासन, ग्रीवा संचालन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन और त्रिकोणासन करवाए गए। आखिर में ज़्यादा पेड़ लगाने, प्रदूषण कम करने, सात्विक खाना खाने, रोजाना योग करने और नशा मुक्त हरियाणा अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें