-फोटो 91 : हवन में आहुति देते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस पर सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय के सामने पार्क में हवन कराया गया। इसका आयोजन भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक की ओर से किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता दिनेश कौशिक व भाजपा विधानसभा प्रभारी बेरी संजय कबलाना ने हवन में आहुति डालते हुए सीएम के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, मनोनीत पार्षद अमित कौशिक, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास काजला आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना।