फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पैर में छालों की परवाह किए बिना अयोध्या की ओर बढ़ रही युवाओं की टोली

Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के तीन युवा अयोध्या में जाकर श्री राम लला के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। 16 जनवरी की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। लगभग 700 किलोमीटर की यह यात्रा तीनों युवक पैदल ही कर रहे हैं। उनके साथ रोहतक का एक युवक भी साथ है। इन युवाओं के पैरों में छाले पड़ चुके हैं, लेकिन भगवान राम के प्रति आस्था इन पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

सभी युवा 24 जनवरी तक रुकेंगे और फिर भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। युवाओं की इस टोली में शामिल बिरधाना निवासी मनदीप दहिया ने एक जनवरी से यात्रा की शुरुआत की थी। उसे अक्तूबर में अयोध्या जाने का विचार मन में आया। उसने यह बात अपने मामा के लड़के रोहित को बताई। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो अपलोड की। वीडियो देखकर काफी लोगों ने साथ चलने की इच्छा जताई। इस वीडियो को 6 लाख लोगों ने देखा। मंदीप ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के रोहित के साथ एक जनवरी को झज्जर से चले थे। मनदीप कॉलेज में बीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है। उनके साथ चल रहा मामा का लड़का सिलोठी निवासी रोहित दलाल प्रॉपर्टी डीलर हैं। इसके अलावा उनके साथ झज्जर के ही बामनौली निवासी प्रवीण छिल्लर भी साथ है। वह व्यवसायी है और दो जनवरी को वह चले थे। इसके अलावा रोहतक के गोहाना अड्डा निवासी भुवन गुलाटी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। वह 31 दिसंबर को घर से पैदल ही निकले थे।मंदीप ने कहा कि अब आगे भी काफी लोग मिलते जा रहे हैं। जब वे अयोध्या पहुंचेंगे तक करीब 22-23 युवा उनकी टोली में जुड़ जाएंगे। चारों मिलकर पैदल ही करीब 5500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं।

राम मंदिर में चढ़ाएंगे चांदी का सिक्का
मंदीप दहिया ने बताया कि उन्होंने भगवान श्री राम के मंदिर में चांदी का सिक्का चढ़ाना है। भुवन गुलाटी ने बताया कि वे करीब प्रतिदिन 11 घंटे पैदल चलते हैं और इस दौरान 40-50 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। वे अयोध्या पहली बार जा रहे हैं, हालांकि उनकी भगवान श्रीराम मंदिर में जाने की इच्छा थी। शुरूआत में वे रात के समय मंदिर व गुरुद्वारा आदि जगह पर ठहरे ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। आरएसएस द्वारा 50-60 किलोमीटर सफर करने पर ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


पांव में पड़े छाले
मंदीप दहिया ने बताया कि करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करने में उनके पांव में छाले पड़ चुके हैं। लेकिन पूरे उत्साह के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद वे वहां पर ही ठहरेंगे। 24 जनवरी को सभी भक्तों के लिए राम मंदिर खुलने के बाद उनकी बारी आ पाएगी। इसके बाद भगवान श्री राम के दर्शन करने के बाद वापस घर लौटेंगे।
विज्ञापन


यहां से भी चली टोलियां
-झज्जर के रईया, डावला गांव से दो युवकों की टोली चली है।
-गाजियाबाद से तीन लोगों की टोली
-राजस्थान से तीन जनवरी को चार लोगों की टोली।
-अजमेर से दो लोगों की टोली।
-नोएडा से तीन लोगों की टोली चली है। यह सभी लखनऊ मिलेंगे। जो नहीं पहुंचेगा, उसके बाद सभी अयोध्या मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें