फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी का फार्म भरने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sat, 18 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नौकरी का फार्म भरने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, मगर उसका कुछ पता नहीं चला है। युवती के पिता ने उसकी बेटी को अज्ञात शख्स द्वारा कहीं छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी सूचना में लापता युवती के पिता ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी 16 मई को दोपहर करीब 12 बजे नौकरी का फार्म भरने के लिए घर से गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने बार-बार अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश की, मगर फोन नहीं उठ सका। उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने बेटी को छिपाकर रखा है। पुलिस उसे तलाशने में मदद करे। वह अपनी बेटी को सभी रिश्तेदारियों व परिचितों के यहां तलाश चुका है, मगर उसका कुछ सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें